Bikaner Live

अग्र समर कैंप का शुभारंभ- महापौर सुशीला राजपुरोहित के कर कमलों से..

अग्रवाल भवन व्यास कॉलोनी में आज समर कैंप का शुभारंभ महापौर बीकानेर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित के कर कमलों द्वारा किया गया। समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने सभी कैंप में पधारे आगंतुकों का स्वागत किया व शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को समर कैंप की उपयोगिता व महत्व बताया एवं इस कैंप में पूरी लगन व मेहनत से भाग लेने की सीख दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशीला कंवर ने बच्चों को व अभिभावकों को इस हेतु किए गए कार्यों की सराहना की वह बच्चों को प्रोत्साहित किया। कैंप प्रभारी श्रीमती सुरभि अग्रवाल ने कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी समिति मंत्री प्रमोद देवड़ा में सभी पधारे अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन मनीष चौधरी व श्याम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संतोष कुमार गुप्ता, तोलाराम लाठ, निशा अग्रवाल,स्मिता अग्रवाल,शालू अग्रवाल ने भाग लिया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!