Bikaner Live

महंगाई राहत कैंप
शुक्रवार तक जिले में जारी हुए 22 लाख 74 हजार 13 गारंटी कार्ड…


बीकानेर, 9 जून। जिले में शुक्रवार तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 22 लाख 74 हजार 13 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शुक्रवार तक अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 2 लाख 91 हजार 154, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 3 लाख 91 हजार 680, कृषि विद्युत के 25 हजार 890, घरेलू बिजली के 2 लाख 44 हजार 965, गैस सिलेंडर योजना के 1 लाख 68 हजार 884, कामधेनु बीमा योजना के 3 लाख 73 हजार 386, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 लाख 37 हजार 855, मनरेगा के 2 लाख 23 हजार 511 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 25 हजार 08 गारंटी कार्ड जारी हुए।

शनिवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर
बीकानेर 9 जून। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में शिविर होंगे।
नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड नं. 29 का शिविर ओसवाल पंचायत भवन आडरार बास, देशनोक के वार्ड 18 का शिविर लूणिया गोल‌ गट्टा भवन, नोखा के वार्ड 29 का शिविर राजपुरोहित भवन पट्टी पेड़ा रोड एवं वार्ड 30 का शिविर राजकीय गट्टाणी स्कूल में आयोजित होगा। इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के उदयरमसर एवं जामसर, लूणकरणसर के रावांसर एवं साहनीवाला, श्रीडूंगरगढ़ के आडसर एवं बींझासर, नोखा के सोवा, उदासर एवं थावरिया, बज्जू के नगरासर, छत्तरगढ़ के 8 एडब्ल्यूएम आवा में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक नियमित रूप से आयोजित हो रहे हैं।

संजीदगी से काम कर सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं अधिकारी- डॉ बुधवाली
डॉ बुधवाली ने शुक्रवार को भी किया महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

बीकानेर, 9 जून। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ खानू ख़ान बुधवाली ने शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया। डॉ बुधवाली ने नगर विकास न्यास क्षेत्र के वार्ड संख्या 51, बीकानेर नगर निगम कार्यालय, ग्राम पंचायत जामसर तथा श्री डूंगरगढ़ के पंचायत भवन में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डॉ बुधवाली ने शिविर प्रभारियों से शिविर पंजीकरण प्रक्रिया सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनें और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। डॉ बुधवाली ने कहा कि महंगाई की समस्या से आमजन को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर ,राशन किट, 100 यूनिट निशुल्क घरेलू तथा दो हजार यूनिट निशुल्क कृषि बिजली उपलब्ध करवाते हुए आम आदमी का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी संजीदगी से काम करें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिविरों में आम आदमी के बैठने , छाया, पानी इत्यादि इंतजामों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी अधिकारी सबीना विश्नोई, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी सहित डॉ मिर्जा हैदर बैग, सलीम सोढा, जावेद परिहार ,साजिद शाह जफर अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!