
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयास से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी
जयपुर/बीकानेर, 09 जून। बीकानेर में नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर और इसके परिसर में स्थित गणेशजी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विकास कार्यों के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के विशेष प्रयासों से राजस्थान पर्यटन किास निगम लिमिटेड ने 253.56 लाख रुपये मंजूर किए है। इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। डॉ. कल्ला ने इसके लिए बीकानेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।













