बीकानेर मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया । अब उम्मीदवार घर-घर जाकर अपना अपना चुनाव प्रचार करेंगे।
चुनावों की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को रानीबाजार स्थित मैढ़ स्वर्णकार भवन में चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। चुनाव कार्यसमिति के सचिव कैलाश डांवर ने बताया कि इस कार्यशाला में मैढ़ स्वर्णकार समाज के लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला में बीकानेर क्षेत्र के जाट धर्मशाला के मतदान केन्द्र तथा गंगाशहर क्षेत्र के तेरापंथ भवन के मतदान केन्द्र में चुनाव संचालन के लिए समाज के युवाओं ने स्वयंसेवी कार्यकर्ता के रूप में स्वैच्छिक नियुक्तियां करवाई। इन कार्यकर्ताओं को मैढ़ स्वर्णकार कर्मचारी संघ के राजाराम कट्टेल, भूप सिंह, अशोक कुमार डांवर, राजकुमार धुपड़, सम्पत सोनी, गोपाल भूण व सुभाष परवाल ने सफल, पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव संचालन के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया तथा पूर्व में प्रकाशित की गई मतदाता सूची में प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण कर नई मतदाता सूची प्रकाशित की गई। चुनाव संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर चुनाव कार्य समिति के अध्यक्ष भँवरलाल लावट, रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार नारनौली, उपाध्यक्ष विजयराज डांवर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी रमेश कुमार जोड़ा व सहसचिव साँवरमल धुपड़ तथा मांगीलाल कूकरा भी उपस्थित रहे।
















