Bikaner Live

केश कला बोर्ड के अध्यक्ष ने गंगाशहर में स्थानीय लोगों से की मुलाकात….


बीकानेर, 13 जून। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने मंगलवार को गंगाशहर में जैन समाज के मौजीज लोगों से मुलाकात की और बीकानेर में बनने वाले सेन समाज छात्रावास के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के लिए यह छात्रावास बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने महंगाई राहत शिविरों के बारे में बताया और कहा कि जिले के लाखों लोगों ने इन शिविरों का लाभ उठाया है। सभी पंजीकृत परिवारों को निर्धारित तिथि से योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!