Bikaner Live

महंगाई राहत कैंप
मंगलवार तक जिले में जारी हुए 23 लाख 47 हजार 477 गारंटी कार्ड


बीकानेर,13 जून। जिले में मंगलवार तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 23 लाख 47 हजार 477 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मंगलवार तक अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 2 लाख 97 हजार 699, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 4 लाख 01 हजार 067, कृषि विद्युत के 26 हजार 657, घरेलू बिजली के 2 लाख 51 हजार 368, गैस सिलेंडर योजना के 1 लाख 74 हजार 243, कामधेनु बीमा योजना के 3 लाख 95 हजार 341, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 लाख 41 हजार 037, मनरेगा के 2 लाख 33 हजार 164 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 25 हजार 834 गारंटी कार्ड जारी हुए।

Author picture

खबर

http://

Related Post