Bikaner Live

मोदी सरकार की 17 हजार 500 योजनाओं को घर–घर पहुंचाए मोर्चा कार्यकर्ता– राम नरेश तिवाड़ी

थोथी घोषणाओं की गहलोत सरकार को उखाड़ने में हर मोर्चे पर तैयार है भाजपा के सात मोर्चे।

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिले के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन आज भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित हुआ सम्मेलन के माध्यम से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवाड़ी ने उद्बोधन से सभी का मार्गदर्शन किया।
राम नरेश तिवाड़ी ने अपने संबोधन में बताया केंद्र सरकार ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 9 साल के कार्यों को हर घर तक पहुंचाये और योजनाओं को क्रियान्वित करवाना मोर्चा और मंडलों की जिम्मेदारी है भाजपा के अग्रणी सात मोर्चे पार्टी के स्तंभ है और हर मोर्चे पर आपको तैयार रहना है कांग्रेस की झूठी गहलोत सरकार को उखाड़ने में अग्रिम पंक्ति पर सरकार से लड़ने का काम करना है प्रत्येक मोर्चा अपनी जिम्मेदारी तय करे और युवा, महिला, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी, किसान सभी मोर्चे अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे और 2023 में राजस्थान और 2024 में देश में भाजपा का परचम लहराएगा। मोदी सरकार की 17 हजार 500 योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के साथ इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले ये काम मोर्चा कार्यकर्ताओं को करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने भाजपा सरकार और मोदी जी के 9 साल बेमिसाल के बारे में बताते हुए कहा कि आज हमारा देश बाकी देशों की तुलना में सबसे आगे है चाहे वह रोड की बात हो, बिजली, पानी की बात हो जिस तरह मोदी सरकार ने एक बड़ी महामारी कोरोना जो पुरे विश्व में आई लेकिन मोदी सरकार ने किसी को भी इस महामारी में किसी को भूखा नहीं सोने दिया और इस महामारी का डट के मुकाबला किया और पुरे भारतवर्ष मे मुफ्त इलाज और वैक्सीन दी गई सभी मोर्चों से कार्यों की चर्चा कर उन्हें आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।
आज की बैठक में देहात जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, रमजान अब्बासी, अशोक प्रजापत, कौशल शर्मा,सांगीलाल गहलोत, हनुमान सिंह चावड़ा, हुकमचंद सोनी, मोर्चा अध्यक्ष सोहन चांवरिया, ओमप्रकाश मीना, राजाराम सीगड़, सुमन छाजेड़, श्याम चौधरी, उस्मान गनी, वेद व्यास मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, मुकेश ओझा, चंद्र गहलोत, कमल आचार्य, कपिल शर्मा, दिनेश महात्मा के साथ मोर्चा व मांडलो के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post