
बीकानेर 16 जून 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग बीकानेर द्वारा आयोजित योग शिविर का उद्घाटन शिवबाङी मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरी जी द्वारा शिवबाङी मंदिर परिसर में किया गया। शिविर संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि यह शिविर 16 से 21 जून 2023 तक मंदिर परिसर में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक आहूत किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षिका दमयन्ती सुथार योग प्रशिक्षण दे रही है। इस अवसर पर स्वामी जी ने योग के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख किया व अधिकतम साधकों से इस शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया।














