Bikaner Live

गेर शैक्षणिक कार्य कराने के विरोध में शिक्षक संघ शेखावत ने किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन

।श्री डूंगर गढ बीकानेर । तोलाराम मारू
16 जुन राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उप शाखा श्री डूंगर गढ ने गेर शेक्षणिक कार्य के बहिष्कार करने वाले 37 शिक्षकों को दिये गये नोटिसों के आदेश की एस डी एम कार्यालय पर होली जलाई, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर संघ के लेटर पेड पर सामुहिक बहिष्कार करने की सुचना एस डी एम को दी गयी । शिक्षकों के न्यायिक हक के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले संघ के वरिष्ठ नेता सोहन गोदारा ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर प्रशासन तुला हुआ है राज्य सरकार को बार बार ज्ञापन व वार्ता में अवगत करवाया जा चुका है शिक्षा के अधिकार कानून 2009 की धारा 27 में स्पष्ट परावधान है कि शिक्षकों को गेर शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाये जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने कहा कि प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी कि हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो आंदोलन को तेज किया जायेगा हमे पढा़ने दो यही हमारा नारा है जिला सभा अध्यक्ष बाला राम मेघवाल ने कहा कि कोई भी शिक्षक पढाई के अलावा कोई कार्य नहीं करेंगे ।राष्ट्रीय आपदा, 10वर्ष की जनगणना व चुनाव के अलावा कोई कार्य नहीं करेंगे तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू मंत्री दाना राम डेलू सहित अधिकाश बीएलओ तथा शिक्षक बंधू उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!