

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जागरूकता शिविर
महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर के द्वारा 21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जयनारायण व्यास कॉलोनी वृंदावन पार्क में आयोजित शिविर के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि पी बी एम अधीक्षक श्रीमान प्रमोद कुमार सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मधुरिमा दीदी, व वरिष्ठ नागरिक कोमल सोनी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनिता गुर्जर, वार्ड पार्षद संजय जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोशल मीडिया प्रभारी राजस्थान सुनिता गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
प्रमोद जी सैनी ने जीवन में योग की महत्ता बताते हुए नियमित योग करने हेतु साधकों को प्रेरित किया । वरिष्ठ योग साधिका कोमल सोनी जी ने अस्सी वर्ष की आयु में भी कठिन आसनों का अभ्यास किया। जिला प्रभारी उमा शर्मा ने आज के सत्र में मेरुदंड के व मधुमेह रोग के आसनों का अभ्यास कराया ।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी इन्दू शर्मा ने बताया कि
सात दिवसीय योग शिविर में जल नेती, नस्य, यज्ञ चिकित्सा आदि का योग साधक लाभ लेंगे ।
बच्चे कठिन आसनों का अभ्यास कर रहे है
योग साधकों में खासा उत्साह है विभिन्न संस्थाओं से महिलाएं योग अभ्यास करने आ रहीं हैं।














