Bikaner Live

रोटरी एवं इनर व्हील क्लब, बीकानेर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
soni

रोटरी एवं इनर व्हील क्लब, बीकानेर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
रोटरी एवं इनर व्हील क्लब, बीकानेर की नई कार्यकारिणी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 25 जुलाई 2021 सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटे. राजेश चूरा प्रांतपाल 22-23, विशिष्ट अतिथि रोटे. श्री गोपाल सोनी, सीए सहायक प्रांतपाल श्री चंपालाल डागा, डाॅ. जेठमल, डाॅ. मुकेश सिंघल, डाॅ. सौरव भार्गव, वरिष्ठ रोटे. शशि मोहन मूंधड़ा, एड. विजय हर्ष, मनमोहन कल्याणी, उपेन्द्र डागा, संजीव शर्मा, दीनदयाल व्यास, डाॅ. अशोक बुधवार, किशन दम्माणी, शंकरलाल सोनी, डाॅ. शैलेन्द्र माथुर, डाॅ. इति माथुर, रोटरी व इनर व्हील सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता पूर्व प्रांतपाल ने 2021-22 की कार्यकारिणी के पदाधिकारी को शपथ दिलाई। दिनेश आचार्य अध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता सचिव, सुनील गुप्ता क्लब प्रशिक्षक, सुनील सारडा उपाध्यक्ष, दीनदयाल व्यास उपाध्यक्ष, मुकेश कुलरिया संयुक्त सचिव, राजेन्द्र बोथरा कोषाध्यक्ष, दिलीप जाड़ीवाल, सार्जेंट एट आम्र्स, निदेशक मंडल में एड विजय हर्ष, ओम प्रकाश करनणी, सीए माणक कोचर, सीए महेन्द्र चूरा, मुकेश बजाज, किशन सिंघी, कुनाल कोचर, मनीष तापड़िया, अध्यक्ष 22-23, प्रदीप गुप्ता व अध्यक्ष 23-24 एड हरीश कोठारी ने शपथ ग्रहण की। इनर व्हील क्लब से सोनिया छींपा अध्यक्ष रोमिका कैली, सचिव कल्पना मूंधड़ा कोषाध्यक्ष, मोनिका पच्चिसिया, आइएसओ, एकता पड़िया उपाध्यक्ष व किरण आचार्य, नीलम कल्याणी, बिंदु गुप्ता, लता मूंधड़ा, विजय लक्ष्मी माहेश्वरी, अर्चना गुप्ता ने कार्यकारिणी सदस्य की शपथ ली।
पूर्व प्रांतपाल रोटे. अनिल माहेश्वरी ने नये सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष सीए विनोद दम्माणी ने सभी आगंतुओं का स्वागत करते हुए वर्ष 2020-21 में रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा किये गये सामाजिक सरोकार के कार्यों का विववरण प्रस्तुत किया। श्री दम्माणी ने बताया कि क्लब द्वारा वर्ष 2020-21 में लगभग 73 लाख रुपए का योगदान रोटरी फाउंडेशन को दिया गया है जो अब तक सर्वाधिक योगदान है। प्रमुख दानदाताओं के रूप में चंपालाल जी डागा परिवार, अरूण प्रकाश गुप्ता, शशि मोहन मूंधड़ा, डाॅ. धनराज छलाणी, जयचंद लाल डागा, धीरज डागा का आभार व्यक्त किया। सचिव प्रवीण गुप्ता ने सभी महमानों व रोटेरी, इनर व्हील सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोटे किशोर सिंह राजपुरोहित व एकता तापड़िया द्वारा किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!