Bikaner Live

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व विश्व संगीत दिवस का अनूठा आयोजन


बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व विश्व संगीत दिवस का अनूठा आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को मानव चेतना जागृति प्रन्यास तथा कलाकार के लिए कलाकार समूह के संस्थापक आचार्य राजेंद्र जोशी एवं कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वीणा जोशी द्वारा योग ध्यान कथक नृत्य शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति द्वारा करवाया जा रहा है कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा जिसमें सबसे पहले आचार्य राजेंद्र जोशी द्वारा योगासन प्राणायाम एवं ध्यान करवाया जाएगा उसके पश्चात क्रमशः गायन वादन एवं नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी कुलपति प्रोफेसर अंबरीश विद्यार्थी जी ने बताया योग एवं संगीत समग्र जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस एक अवसर देता है कि हम अपने जीवन में इन शास्त्रीय विषयों को उतार लें इस को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी योग दिवस को पूरे हर्ष उल्लास के के साथ मनाने के लिए तत्पर हुए हैं कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र कर्मचारी तथा शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया है

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!