Bikaner Live

मनीष लाम्बा ने ली शपथ मंत्री रहे साक्षी

बीकानेर स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद लांबा ने कहा जो भी पूर्व में कुछ भी हुआ हो अब हमें सब भूलकर समाज विकास सबका साथ सबका विकास ही रहेगा। कार्यक्रम में कर्षणकांत, नरसिंह कोलायत वाले, गोविंदराम मौसुण, मुकेश कॉमेडियन, अशोक सोनी, पूनम सोनी, नवरतन सोनी ने आदि मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में मनीष लांबा का परिवार भी मौजूद था। लांबा की माताजी ने कहा कि अध्यक्ष पद जीतकर हमारा नाम रोशन किया हैं। और यह भी कहा कि अब समाज की राजनीति में नारी की भी भागेदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल की तरफ से 21 लाख रुपए सांसद कोटे से 1 करोड़ रुपए केंद्र सरकार की तरफ से दिलाने की घोषणा की। बी.डी. कल्ला की तरफ से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोलायत विधान सभा क्षेत्र में स्वर्णकार समाज का विकास का कोई भी काम होगा में उसे करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मंच संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित, मयंक सोनी ने किया। अब लांबा के अध्यक्ष पद जीतने के बाद लांबा की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं। क्योंकि समाज अब विकास कार्य में, राजनीति में, शिक्षा क्षेत्र में पीछे नहीं रहना चाहता।

उधर हुकमाराम कांटा ने चुनाव कमेटी को ज्ञापन सौंपा और चुनाव फर्जीवाड़ा की आंशका जताई । चुनाव कमेटी ने आश्वासन दिया कि जल्दी जांच करके संतुष्ट कर देंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!