। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
ग्राम पंचायत सेरुणा की ओर केंद्रीय विधि मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल को ज्ञापन दिया गया जिसमें ग्राम सेरुणा में जसनाथ जी की बाड़ी की चारदीवारी, ग्राम सेरुणा में ट्युवेल, व वर्ष 2018 में चयनित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति जारी करवाने की मांग की गई है, क्योकि वर्ष 2021-22 के पश्चात पूरे जिले में कोई स्वीकृति जारी नही की गई है जिसके कारण अनेक परिवार आवास सुविधाओं से वंचित है, साथ 20 किलोमीटर क्षेत्र में किसानों को टोलमुक्त करवाने की मांग की गई। प्रतिनिधि मण्डल में रणवीर सिंह, भागुनाथ सिद्ध उपसरपंच, गौरीशंकर स्वामी, चुननाथ आदि शामिल रहे।
बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिला व श्रीडूंगरगढ़ बार की और से विधि मंत्रालय संभालने पर बधाई दी व स्थानीय बार की और से ज्ञापन दिया गया। जिसमें एडीजे के पीठासीन अधिकारी हेतु आवास भवन पुस्तकालय हेतु बजट तथा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं व न्यायअर्थियों के लिए एक साल बनवाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष साज़िद खान वरिषठ अधिवक्ता भरतसिंह राठोड़ बाबूलाल दर्जी के के पुरोहित रघुवीर सिंह ओमप्रकाश मेघवाल शामिल रहे। केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
Related Post
बीकानेर में रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को रेलवे में लगाने की मांग
June 22, 2026
No Comments
Read More »


योग, गौसेवा और स्वास्थ्य जांच से सजा ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का 11वां सप्ताह
June 21, 2026
No Comments
Read More »




बीकानेर (लालगढ़)–अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
June 21, 2026
No Comments
Read More »







