Bikaner Live

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का सारथी कृषि फार्म, खाकीधोरा पर किया गया स्वागत!


श्रीडूंगरगढ़! बीकानेर। तोलाराम मारू

केन्द्रीय प्रवास योजनान्तर्गत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पधारे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार जी चाहर का प्राकृतिक खेती एवं ई-मंडी विभाग प्रदेश संयोजक एवं
किसान मोर्चा बीकानेर संभाग प्रभारी लकेश चौधरी (लकी दीदी) ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘सारथी कृषि फार्म खाकीधोरा-श्रीडूंगरगढ़’ में स्वागत व अभिनन्दन किया।

लकेश चौधरी ने इस दौरान उनके साथ चाय पर चर्चा करते हुए विभिन्न पहलुओं व आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि आज केन्द्र में भाजपा सरकार किसानों के लिये अनेकों योजनाएं लेकर आई है, जिसका फायदा किसानों को लगातार मिल रहा है। किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना से लेकर समर्थन मूल्य में बढो़तरी से किसानों के लिये उन्नति के द्वार खुले हैं।

उन्होंने कहा कि हमें धरातल पर उतरकर जन-जन तक मोदी सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। चाय पर चर्चा के दौरान आगामी रूपरेखा पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

सारथी कृषि फार्म पर किसान मोर्चा के शैलाराम चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के बारे में काफी बातों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!