Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने स्वीकृत किए 28 लाख के कार्य….


बीकानेर, 21 जून। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समावेशी विकास कोष के अन्तर्गत मदरसा एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 28 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि ग्राम पंचायत जागणवाला बज्जू में मदरसा में हॉल, चारदीवारी, शौचालय निर्माण लिए 12 लाख,
ग्राम पंचायत राववाला तथा बिजेरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 8-8 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री सालेह मोहम्मद का आभार जताया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post