Bikaner Live

बीकानेर तकनीकी विश्वविधालय मे योग एवं संगीत का भव्य आयोजन…

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजन किया गया। प्रॉ. अंब्रिश शरण विद्यार्थी कुलपति बीटीयू ने कहा कि संगीत और योग साधना भारत मे प्राचीन काल से चली आ रही हैं। इन दोनो के अंतर्संबंध को विश्व ने भी स्वीकारा है। योग जितना व्यापक हैं उतना ही सूक्ष्म। ये मानुष्य की उन्नती में सहायक है। जीवात्मा को परमात्मा से मिलता हैं। इन दोनो को श्वास ने जोड़ा हुआ है। स्वशान प्रक्रिया शरीर और मन को जोड़ती हैं। कार्यक्रम की मुख्य अथिति श्रीमति माधवी उमेश यादव थी । उन्होंने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से समा बांधा।


संगीत मर्मज्ञ एवं योगाचार्य गुरू श्री राजेंद्र कुमार जोशी जी ने योग की विभिन्न आयामों का विधार्थी जीवन में महत्व बताया। सभी योगाभ्यास कराया और बताया कि योग से विधार्थी अपने आपको कैसे एकाग्रचित करके सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने का एक संपूर्ण तरीका है जिससे मन पर नियंत्रण किया जा सकता है। यह शरीर से कई बीमारियों को दूर रखता हैं।
श्रीमति वीणा जोशी संगीत गुरू कत्थक नृत्य से कैसे संतुलन प्राप्त किया जा सकता है ,के बारे में बताया। छोटे छोटे बच्चो द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!