Bikaner Live

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम उप खंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

श्री डूंगरगढ़। कस्बे की नानूदेवी स्कूल में नवें विश्व योग दिवस कार्यक्रम का सफल अयोजन हुआ कार्यक्रम प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सक पवन गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया हर साल की भांति नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में संपन सरदारशहर रोड़ स्थित श्रीमती नानू देवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक हुआ कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने किया। योग दिवस प्रोटोकॉल के योग प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, राकेश पडिहार, दिनेश राजगुरु, गुड़िया नैण, योगिता कालवा, योगानंद कालवा व अर्यांशी स्वामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने कहा योग हर व्यक्ति के लिए बहुत ही उपयोगी, संस्था अध्यक्ष आशाराम पारीक योग कार्यक्रम में शामिल सभी योग साधकों का आभार व्यक्त किया, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने योग हमारी सनातन संस्कृति और नियमित योग करने का आह्वान किया, सीबीआईओ ओम प्रकाश प्रजापत ने कहा योग से पाएं बेहतर आरोग्य कार्यक्रम में सभी योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया इनके साथ जयपुर पब्लिक स्कूल के कुंभाराम घिंटाला व योग माता कंचन लता भनोत को साल भर के योग कार्यशालाओं में विशेष योगदान पर ब्रांच मैनेजर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित इंडसइड बैंक की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post