
राजलदेसर जरूरतमंद परिवार की बेटी का सर ढकना और दान देने के लिए जरूरतमंद परिवार से ज्यादा पवित्र जगह कहीं और कुछ नहीं हो सकती ऐसी सकारात्मक सोच रखने वाली कमला प्रजापत बाल विकास एवं महिला प्रशिक्षण केंद्र की संस्थापक ने बताया कि लोहार समाज की दो बेटियों की शादी है जिन की माता जी का देहांत हो चुका है पिताजी आजीविका बड़ी मुश्किल से ही चला पाते हैं ऐसी विषम परिस्थितियों में बेटियों के शादी में उनकी मदद करना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने की परम आवश्यकता थी कमला प्रजापत और उनकी टीम में उनके घर पहुंच पुणे कपड़े पैसे और सिलाई मशीन देकर सहयोग किया कमला प्रजापत की टीम में विमला राजपूत पाना देवी सरोज प्रजापत बापू शारदा लोहार राधा सहित महिलाएं उपस्थित रहे।













