Bikaner Live

रंगारंग कार्यक्रम चुरा लिया है तुमने जो दिल को हुआ संपन्न…

बीकानेर। रफी कला केंद्र की ओर से गुरुवार दिनांक 22 जून की शाम को 8 बजे स्थानीय आनंद निकेतन भवन हेड पोस्ट ऑफिस मार्ग के पास में फ़िल्मी गीतों का एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम संयोजक शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी , सिंगर मुनव्वर रफी , और अनवर अजमेरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बीकानेर फल -सब्जी मंडी के अध्यक्ष अरविंद मीढ्ढा ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर फूलो की माला पहना कर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित पूर्व यूआईटी चेयरमैन जनाब हाजी मकसूद अहमद ने पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी के तैल चित्र फ़ोटो पर फूलों की माला पहना कर कार्यक्रम की आगे शुरुआत की और इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित मुकुल झांब संगीत कला प्रेमी ने भी रफ़ी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके विधिवत इस कार्यक्रम को आगे चलाया और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के नेता जनाब अनवर अजमेरी साहब ने दीप जला कर के इस कार्यक्रम को विधिवत आगे बढ़ाया और संगीत के इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान भरत प्रकाश श्रीमाली (भाया महाराज), डॉ देवदत्त दुबे ज्योतिषाचार्य , साबिर पावड संगीत कला प्रेमी, विक्की बॉस एंकर, श्रीमती मंजू गोस्वामी संगीत कला प्रेमी, डॉ हिमांशु दाधीच संगीत कला प्रेमी, अशोक सोनी संगीत कला प्रेमी , और अमीर मास्टर , रोमी राज,विजय शंकर गहलोत सहित आदि फिल्म संगीत कला प्रेमी इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान थे और इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी , सिंगर मुनव्वर रफी , अनवर अजमेरी, जवाहर जोशी , कुमार महेश, रामकिशोर यादव, मंजू गोस्वामी , नवल गोयल, सिराजुद्दीन खोकर, डॉ हिमांशु दाधीच, शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अशोक सोनी सहित आदि कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज़ो में पुरानी फिल्मों के एक से बढ़कर एक गाने गाकर मौजूद श्रोताओं की दाद लूटी। पिछली देर रात तक चले इस कार्यक्रम का मंच संचालन जवाहर जोशी ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में पधारे श्रोताओं को धन्यवाद शेख सलीम हाशमी ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!