
बीकानेर। सूर्य कला केंद्र संस्थान के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 30 जून शुक्रवार की शाम को स्थानीय टाउन हॉल में सुरों से सजी महफिल, सुरमयी शाम में पुरानी सदाबहार फिल्मों के गीतों का यहां के स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर शनिवार सूर्य कला केंद्र संस्थान कार्यालय में बैनर विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक डॉ सुरेंद्र नाथ, के. के. सोनी, प्रवीण शर्मा, कैलाश खरखोदिया, विजय सिंह बिदावत, प्रवीण उमट, डॉ के आर मीना, मदन गोपाल खत्री, रामकिशोर यादव, जय सिंह चौहान, नरेश खत्री सहित आदि कार्यक्रम से जुड़े लोग मौजूद रहे।













