Bikaner Live

बीकानेर में आज कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा – प्रधानमंत्री

दिल्ली, 08 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रातः अपने एक ट्वीट में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्द बीकानेर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए खुद को सौभाग्यशाली बताया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान के बीकानेर में आज कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इनमें अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी शामिल है। इससे जहां 4 राज्यों के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा, वहीं विकास को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और राजस्थान के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल जिले में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले मोदी जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीँ राजस्थान में पीएम मोदी 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि रैली में बीकानेर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.30 बजे राजस्थान पहुंचेंगे। शाम 4 बजे पीएम आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे। नौरंगदेसर के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 5 बजे सभा स्थल पर पीएम मोदी का आगमन होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को करीब 40 मिनट सम्बोधित करेंगे। शाम 5.50 बजे पीएम मोदी सभा स्थल से वापस हेलीकॉप्टर के जरिए नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजकर 25 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post