Bikaner Live

दुकानदार की गाडी रूकवाकर रूपये छीनने के चार आरोपी
किये गिरफ्तार



> पुलिस थाना देशनोक की प्रभावी कार्यवाही

चोरी के चार अभियुक्त किये गिरफ्तार > पुलिस कर रही है आरोपीयों से गंभीरता से पूछताछ

प्रकरण का विवरण:- दिनांक 06.07.2023 को परिवादी श्री गोविन्द पुत्र श्री बंशीराम कुम्हार जाति प्रजापत उम्र 18 साल निवासी मैनसर पुलिस थाना जसरासर हाल निवासी वार्ड नम्बर 30 चौधरी कॉलोनी पुलिस थाना गंगाशहर ने अपने चाचा श्री रामलाल प्रजापत के साथ उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की है कि मै वैन गाडी से नोखा तहसील के गांव में पापड भूजिया व कुरेकुरे विक्रय करता हूं। दिनांक 05.07.2023 को मैं नोखा से रवाना होकर मेरे घर बीकानेर जा रहा था पलाना से आगे एनएच 62 भादू पेट्रोल पम्प से पहले अर्जुनराम उर्फ अतिया व उसके साथियों द्वारा दो मोटरसाईकिलों पर सवार होकर मेरी गाडी को रुकवाकर मेरे को पकडकर मेरे जेब 1100 रूपये व सामान विकी के 27000 रूपये गले सहित ले गये रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री नथाराम एचसी 48 को सुपुर्द किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती तेजस्वनी गौतम जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर व श्री ओमप्रकाश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर के निर्देशानुसार श्री भवानीसिंह वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा जिला बीकानेर के निकटतम सुपरविजन में रूपाराम उपनिरीक्षक थानाधिकारी देशनोक के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी श्री नथाराम एचसी 48 मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुल्जिम 1. अर्जुनराम उर्फ अतिया पुत्र श्री अन्नाराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी मालाणी बास पलाना पुलिस थाना देशनोक जिला बीकानेर 2. गिरधारी लाल पुत्र श्री मांगीलाल जाति नायक उम्र 28 साल निवासी वार्ड नम्बर 15 नायको का मोहल्ला गांव पलाना पीएस देशनोक बीकानेर 3. आसूराम पुत्र श्री खेराजराम जाति जाट उम्र 56 साल निवासी वार्ड नम्बर 12 मालाणी बास गांव पलाना पीएस देशनोक बीकानेर 4. ओमप्रकाश पुत्र श्री बालाराम जाति जाट उम्र 38 साल निवासी वार्ड नम्बर 12 मालाणी बास गांव पलाना पीएस देशनोक

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!