पीड़िता महेन्द्र कुमार दत्त के साथ साईबर फ्रोड हुए 25,000/- रूपये रिफण्ड करवाये- पीड़ित महेन्द्र दत्त निवासी जेएनवी कॉलोनी, पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर ने सीसीआरसी के हेल्पलाईन नम्बर पर कॉल कर सुचना दी कि उसे एक अज्ञात मोबाईल नम्बर से कॉल आया और कॉलर ने एक मेरे नम्बर से लिंक भेजा और उस लिंक पर 2 रूपये का ट्रांजेक्शन करने का बोला तो मैंने 2/- रुपये ट्रांसफर कर दिये उसके बाद मेरे खाते से अपने आप 27.000/- रुपये डेबिट हो गये। इस प्रकार परिवादी के साथ फ्रोड हुआ। उक्त शिकायत प्राप्त होने पर सैल के प्रभारी श्री देवेन्द्र उनि के नेतृत्व मे सुश्री सुशीला महिला कानि द्वारा तकनीकी साधनों का उपयोग कर बैंक ट्रांजेक्शन्स व युपीआई ट्रांजेक्शन्स को ट्रेस किया और उस फ्रॉड अमाण्ट को होल्ड करवाकर
पीड़ीत के खाते मे 25,000/- रूपये रिफण्ड करवाये गये। अपील- किसी भी Unknown Number से कॉल आने पर किसी भी प्रकार के लालच में ना आये ओर उसके द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक ना करे ओर न ही उस लिंक पर किसी प्रकार की बैंकिंग डिटेल साझा न करें।















