Bikaner Live

केंद्रीय कारागृह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह
वरिष्ठ भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित ने की अध्यक्षता…

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में जेल अधीक्षक आर अनंतेश्वर ने जेल प्रहरियों तथा कैदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने की। राजपुरोहित ने समारोह के पश्चात सभी जेल कैदियों को निजी स्तर पर लड्डू वितरित किए।
राजपुरोहित ने कहा की स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए गौरवमई है। अनगिनत देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहूति दी जिसकी बदौलत आज हमें स्वतंत्रता मिली है। आज भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है । G 20 की अध्यक्षता, चंद्रयान, देश को पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होना जैसे कई आयाम आज भारत में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्थापित हुए हैं।
राजपुरोहित ने कैदियों को सजा खत्म होने पर जीवन में आगे बढ़ते हुए पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह भी दी।
इस दौरान जेल अधीक्षक आर अनंतेश्वर, कैलाश विश्नोई, जेल प्रहरी तथा बड़ी संख्या में कैदी मौजूद रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!