Bikaner Live

संत-महात्माओं ने दी बधाई, वैज्ञानिकों की उपलब्धि को सराहा


बीकानेर। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही पूरे भारत में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने वैज्ञानिकों का आभार जताया और 140 करोड़ देशवासियों को शुभकामनाएं दी। श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि पूरे देश के संत-महात्माओं ने भी विज्ञान की इस उपलब्धि को सराहा है। पूज्य गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि चाँद पर सफलतम लैंडिंग करके भारत ने पूरे विश्व में अपनी विद्वता कायम की है। इससे पूर्व बुधवार सुबह श्रीसरजूदासजी महाराज द्वारा नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक कर चंद्रयान-3 के सफलतम लैंडिंग की प्रार्थना की गई थी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!