Bikaner Live

स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन हर घर झंडारोहण कार्यक्रम के तहत हर घर पर लहराएगा तिंरगा ,महाअभ्यास शुक्रवार को

स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत
विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
हर घर झंडारोहण कार्यक्रम के तहत हर घर पर लहराएगा तिंरगा

बीकानेर, 12 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों में आमजन एवं महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं भारत के राष्ट्रगान के प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हर घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में प्रत्येक घर, भवन पर राष्ट्रध्वज एवं झंडारोहण के निर्धारित नियमों एवं आचरण का पालन करते हुए झंडारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पर डॉ.करणी सिंह स्टेडयम में आमजन, महिलाओं, विद्यार्थियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संगठनों व अन्य संगठनों को आमंत्रित किया गया है

महाअभ्यास शुक्रवार को

बीकानेर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 2021 के जिला स्तरीय समारोह डॉ.करणी सिंह स्टेडयम में 15 अगस्त को गरिमामय एवं परम्परागत रूप से मनाया जायेगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही है।
जिला स्तरीय समारोह को लेकर शुक्रवार को डॉ.करणी सिंह स्टेडयम में विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जायेगा। आजादी के पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम महाअभ्यास सुबह 8 बजे आयोजित होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!