Bikaner Live

व्यक्ति स्वस्थ बनेगा तभी समाज स्वस्थ बनेगा शासन गौरव साध्वी राजिमती
soni


नोखा अणुव्रत समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
नोखा। नोखा का प्रत्येक नागरिक चारित्रिक नैतिक संपन्न बने ,नशा मुक्त होकर स्वयं स्वाध्याय बने। भारत के निर्माण में सहभागी बने। अणुव्रत जन जन तक पहुंचे ।यह विचार शुक्रवार को तेरापंथ सभा भवन में शासन गौरव साध्वी राजीमती ने नोखा अणुव्रत समिति के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आचार्य तुलसी ने मानसिक एवं चारित्रिक समस्याओं के समाधान पाने के लिए अध्यात्म का विकास करते हुए स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, व स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना कर इस अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। और जगह-जगह अणुव्रत समितियां बनाई। नोखा अनोखा है यह तभी सिद्ध होगा कि यह अणुव्रत समिति नोखा के व्यक्तियों में अणुव्रत की आचार संहिता लागू करने में सफल होंगे। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। लोगों में जागरूकता पैदा की जाए। जिससे वह इससे जुड़ सके, प्रभावित हो सके, व अपना जीवन सफल बना सकें। शासन गौरव साध्वी श्री ने कहा कि संयम करो और सफल बनो। संयम आत्मा और शरीर दोनों का श्रृंगार है।हर आदमी अपनी सुरक्षा चाहता है संयम सुरक्षा कवच है ।असंयम से जितनी बीमारियां होती है उतनी बीमारी प्रदूषण से भी नहीं होती। उन्होंने कहा कि सहन करो सफल बनो जो सहता है वह सबके दिलों में रहता है । उन्होंने अणुव्रत समिति से अपेक्षा की की वह मनोज घीया की अध्यक्षता में कार्य करते हुए आम जन को इसका लाभ दिलाएंगे।इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राठौड़, शिवनारायण झंवर, ने भी विचार रखें। नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज घीया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नोखा अणुव्रत समिति सक्रिय रहकर सभी के सहयोग से सेवा के कार्य करेगी। इस अवसर पर लाभ चंद छाजेड़ ने समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। शासन गौरव साध्वी राजी मति ने मंगलाचरण सुनाया। तेरापंथ महिला मंडल की महिलाओं ने गीतिका मंगलाचरण किया। संचालन इंदरचंद बैद ने किया ।यह बनाई कार्यकारिणी…. नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज घीया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें राजेंद्र सिंह राठौड़ को कार्यकारी अध्यक्ष, इन्द्र चंद मोदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंदरचंद बैद और महावीर मालू को उपाध्यक्ष, महावीर नाहटा को मंत्री, रूपचंद बैद कोषाध्यक्ष, मधु पारख को जीव विज्ञान प्रभारी, मनोज सुराणा सह मंत्री, रमेश व्यास संगठन मंत्री, राजेश अग्रवाल प्रचार प्रसार मंत्री, बनाया गया है।13 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं जिसमें लाभचंद छाजेड़,आसकरण भटृड,शिवनारायण झंवर, जय श्री भूरा, ओम प्रकाश गोलछा ,अनिल जैन, अरुण भूरा, हंसराज भूरा, किशोर पारख, मनोज मरोठी, मनोज रांका, सुनील बैद,मंजू देवी बैद, मधु देवी डागा,को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!