Bikaner Live

रॉयल एनफील्ड के नए मॉडल बुलेट 350 का हुआ अनावरण

बीकानेर रौनक रॉयल एनफील्ड शो रूम में आज रॉयल एनफील्ड कंपनी के नए बुलेट 350 का हुआ अनावरण मुख्य अतिथि बीएसएफ के डीआईजी श्री पुष्पेंद्र सिंह जी एवं सीओ सिटी मुकेश जी सोनी रहे कार्यक्रम में बीकानेर के सोशल मीडिया जगत के ख्यातनाम ब्लॉगर्स और इनफ्लूएंसर भी शरीक हुए जिनमे सुरेश पारीक, अंकित पारीक, वरुण गोदारा, रोहित शर्मा, अभिषेक सांखी आदि प्रमुख रहे , शो रूम निदेशक श्री जुगल राठी ने आगंतुको का स्वागत किया और कंपनी के शानदार 122 वर्षो के सफर पर प्रकाश डाला कैसे आज भी भारतीय बाजार में दुपहिया वाहन के क्षेत्र में यह गाड़ी दिलों पर राज करती है। शो रूम प्रबंधक पंकज पारीक ने जानकारी देते हुए बताया की यह गाड़ी J1B सीरीज के इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी जिसमे सेल्फ स्टार्ट , डिजिटल फ्यूल मीटर, ड्यूल फ्रेम चेसिस, ड्यूल चैनल एबीएस, तकनीक जैसी कई अपग्रेड इस मॉडल में आपको देखने को मिलेगी इसे तीन वेरिएंट में लांच किया गया है जिसकी शुरुआती मॉडल मिल्ट्री रेड की कीमत 173562, स्टैंडर्ड ब्लैक की कीमत 197436, और ब्लैक गोल्ड 215801 एक्स शो रूम कीमत रहेगी , शो रूम के सेल्स मैनेजर राजेंद्र पंवार ने जानकारी देते हुए बताया की कंपनी द्वारा बीएसएफ और पुलिस विभाग में भी अब विशेष छूट दी जा रही है जो की आपके दस्तावेज प्रस्तुत करने पर मिलेगी । कार्यक्रम में किशन लोहिया, दिनेश राठी, विजय बाफना, मुकेश मोदी, विकास पारीक , अशोक सुथार, सहित रॉयल एनफील्ड धारक , शो रूम की टीम और डिजिटल मीडिया जगत के पत्रकार बंधु शामिल रहे अंत में श्री राठी ने डीआईजी पुष्पेंद्र जी और सीओ सिटी श्री मुकेश जी सोनी के साथ नए मॉडल की टेस्ट ड्राइव का भी अनुभव लिया और सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!