Bikaner Live

गंगाशहर में गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला की मौत 

गंगाशहर में गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला की मौत

बीकानेर , 6 सितम्बर। गंगाशहर थाना इलाके में मंगलवार सुबह नाश्ता बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति व बेटा झुलस गए, जिनका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा ने बताया कि मूलचंद कुम्हार गोपेश्वर बस्ती में परिवार सहित रहता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी मंजू देवी चाय-नाश्ता बनाने रसोई में गई। चूल्हा जलाते समय सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके से उसका पति व बेटा पुनीत रसोई की तरफ पहुंचे तब मंजू आग की लपटों से घिरी हुई थी। पति व पुत्र ने आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वह भी झुलस गए।मंजू 85 प्रतिशत झुलसी। गंगाशहर एसएचओ परमेश्वर ने बताया कि मंजू देवी आग से करीब 85 प्रतिशत झुलस गई। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए जा चुके हैं। करीब दो-तीन घंटे बाद उसका दम टूट गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में मर्ग दर्ज की गई है। पिता पुत्र का इलाज चल रहा है। मूलचन्द गंगाशहर में सब्जी का गाड़ा लगता है।

Author picture

खबर

http://

Related Post