

बीकानेर, 7 सितम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संभागीय केन्द्र सार्दुलगंज व उप केन्द्र रानीसर बास में जन्माष्टमी पर गुरुवार को सचेतन झांकियां प्रदर्शित की गई तथा भक्ति गीत बजाएं गए और भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर प्रवचन किए गए।








सार्दुल गंज पांच विकारों के विजयी भगवान श्रीकृष्ण को कालिया नाग पर मर्दन करते दर्शाया गया वहीं शिव पूजा, गौ पूजा, ग्लोबल में श्रीकृष्ण के वर्चस्व को दर्शाया गया। संभागीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने प्रवचन किए।
रानीसर बास में भगवान कृष्ण को झूला झूलते, भगवान शिव की पूजा स्तुति करते दर्शाया वहीं ग्वाल बाल, सखियों के साथ भगवान कृष्ण की सचेतन झांकी सजाई गई। बी.के. मीना ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का आध्यात्मिक रहस्य बताया।
खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर में मेला व झांकियां
खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर में भगवान कृष्ण की लीलाओं, वृदांवन, गोकुल व मथुरा की झांकी सजाई गई तथा दस फीट का कंस बनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप् को पालने में प्रतिष्ठित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को पालने में झुलाया तथा ’श्रीकृष्णम शरणम ममः’ का जाप किया। मंदिर परिसर में रोशनी की सजावट तथा देवी व शिव की प्रतिमाओं पर आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार को मंदिर में नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों को बजाया गया। मंदिर के बाहर गुब्बारों आदि की दुकानें लगी थी।
छोटी काशी बीकानेर में आज हर बालक कृष्ण और हर बालिक राधिका के रूप में सजे धजे नजर आ रहे हैं महिलाएं घर-घर झांकियां भजन कीर्तन कर रही है

