Bikaner Live

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ


बीकानेर, 15 सितंबर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग के राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में शुक्रवार को विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। विभाग की कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक्षा शर्मा और छात्रावास अधीक्षक रामगोपाल बिश्नोई ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। प्रत्येक मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने मतदान से जुड़े विभिन्न मोबाइल ऐप्स के बारे में बताया। साथ ही ई-शपथ और ई-संकल्प भरवाए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!