Bikaner Live

पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन की श्रद्धांजलि सभा


बीकानेर, 24 सितम्बर। बीकानेर में पूर्व उप महानिरीक्षक व रामपुरिया कॉलेज सहित अनेक शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को शाम पांच बजे सिविल लाइन में दयानंद पब्लिक स्कूल के सामने स्थित उनके निवास पर होगी।
सेकेण्डरी एजूकेशन, बीकानेर के वित्तीय सलाहकार व उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय धवन ने बताया कि अनेक पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के शोक संदेश प्राप्त हो रहा है। रविवार पूर्व डी.जी.पी. एस.एन.जैरथ, एम.एस.मधोक, पूर्व डी.जी.एस.पी.सिंह श्रीवास्तव, बी.एस.चौहान, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सुनील अरोड़ा, आई.सी.श्रीवास्तव, मुन्नालाल गोयल आदि अधिकारियों के शोक संवेदना संदेश प्राप्त हुए है। प्रदेश के अनेक चिकित्सकों ने स्वर्गीय धवन की पुत्री व बीकानेर के सुपर स्पेशलिटी सेंटर की अधीक्षक डॉ.सोनाली धवन, उनके पति सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी को भी पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि 87 वर्षीय धवन का 22 सितम्बर को निधन हो गया था। वे 1961 बैच के अधिकारी थे। स्वर्गीय धवन ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, उदयपुर, पाली, जैसलमेर, अजमेर तथा रेल विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दी। वे 1993 में बीकानेर संभाग में उप महानिरीक्षक पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। सराहनीय पुलिस सेवा पर धवन को 1992 में सर्वोच्च राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!