Bikaner Live

मतदाता जागरूकता की मुहीम से जुड़ेंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
soni


बीकानेर, 25 सितम्बर। जिले के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा मतदाता जागरूकता की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस उद्देश्य से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की बैठक मंगलवार प्रातः दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. बताया कि बैठक के दौरान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को मतदाता जागरूकता की गतिविधियों को प्रचारित करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में फेसबुक, एक्स तथा इंस्ट्राग्राम जैसे माध्यमों पर अधिक फॉलोअर्स वाले प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया है। इन्हें मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा तथा इन्हें प्रचारित करने का आह्वान किया जाएगा।

✍ प्रकाश सामसुखा

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!