Bikaner Live

बीकानेर रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में भाजपा नेत्री शांति चौहान ने मनाया अपना जन्मदिन
soni

बीकानेर। बीकानेर के रानीबाजार स्थित अपना घर आश्रम में मंगलवार 26/9/2023 को प्रभुजन के साथ देश्नोक की भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शांति सिंह चौहान ने अपना 38 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन मनायेंगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीकानेर भारतीय जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने बताया कि देश्नोक की भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शांति सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभुजन के साथ अपने 38 वें जन्मदिवस के अवसर पर फल, फ्रूट,बिस्किट और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन का कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में बीकानेर के गणमान्यजन ने भी उपस्थिति दी और प्रभुजन के साथ जिनमे पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामनिवास मीणा, पुलिस अधिकारी दिलीप सिंह माचरा ,राजपूत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी देवी सिंह बडगूजर, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर दयाल मोदी, प्रिंसिपल सुमन ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहूजा, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी अहमद हसन कादरी, पूर्व पार्षद श्याम तंवर, वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद अख्तर, मोहन कडेला, विजय सिंह बिदावत, राजकुमार भाटिया, संतोष सिंह बन्ना, कवि नेमीचंद गहलोत, करणी दान चौहान , चांद रंगरेज अली आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए, इसके साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी ने श्रीमती चौहान के लिए ईश्वर से उनकी उम्र की दीर्घायु की कामना की। अंत में श्रीमती चौहान ने बताया की जो आनंद की अनुभूति इन प्रभुजन के साथ जन्मदिन कार्यक्रम
आयोजन कर मुझे होती है वह अन्यत्र नहीं मिलती प्रति वर्ष में मेरा जन्म दिवस कार्यक्रम के इनके बीच में मनाती आ रही हूं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव मंगलवार कोजिले के नवचयनित कार्मिकों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री करेंगे संवादकरेंगे विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!