Bikaner Live

दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांग शैक्षणिक स्कूल- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर को श्रद्धांजलि के साथ के साथ साफ सफाई अभियान

बीकानेर दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांग शैक्षणिक स्कूल गंगाशहर बीकानेर मे 02/10/2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई मूक बधिर व मंदबुद्धि बालक बालिकाओं द्वारा श्रद्धाजली अर्पित कर नमन किया।


विद्यालय के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान सिंह राठौड़ एयर फोर्स नाल ने कहां की नि:स्वार्थ भाव से छात्रों पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। जेठा राम जी को साधुवाद देता हूं कि संस्थान ऐसे ही निरंतर विकास की ओर बढ़ती रहे। यहा हमने देखा है पढ़ाई के साथ साथ उपरकनो से भी अवगत कराया जा रहा है। अच्छे कार्य के लिए समाज के महानुभावों को सहयोग देना चाहिए पुनः जेठा राम व उनकी टीम का तहेदिल से शुक्रिया।


एयर फोर्स नाल से पूर्ण सिंह राठौड़ ने अपनी बेटी का जन्मदिवस मनाया और बताया कि आप इनके हुनर ढूढकर निखर रहे हो ये बहुत ही नेक काम करते हो। और कहां की आज नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान किया गया।
विद्यालय परिसर में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक एकत्र न किया गया। सुबह 10 बजे से श्रमदान कर सफाई की गई।
कार्यक्रम में पूजा कंवर, रश्मि ठाकुर, सुमन शर्मा अजय कुमार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!