Bikaner Live

जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तक अब पहुंचे स्मार्ट टीवी
पहले चरण में शेष रहे 500 और केंद्रों को भी उपलब्ध करवाए गए स्मार्ट टीवी
‘आंगनबडी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए चलाया जा रहा है निर्माण कार्यक्रम

बीकानेर, 6 अक्टूबर।जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अब स्मार्ट टीवी की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर चलाए गए ‘निर्माण कार्यक्रम’ के तहत अब जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तक स्मार्ट टीवी की कवरेज है।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक और जॉइंट कमिश्नर मंजू नैण गोदारा ने बताया कि निर्माण कार्यक्रम के पहले चरण में जिले के 850 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट टीवी उपलब्ध करवाए गए थे अब भामाशाहों के सहयोग से शेष आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट टीवी दिए गए हैं।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध होने से इन केंद्रों पर आ रहे प्री प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक और मानसिक रूप से भी सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। साथ ही ये बच्चे कम उम्र में ही तकनीकी से भी रूबरू हो सकेंगे। उद्योग और वाणिज्य विभाग की जॉइंट कमिश्नर गोदारा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध करवाए गए स्मार्ट टीवी नियमित रूप से प्रयुक्त किए जाएं इसके लिए संबंधित विभाग के साथ समन्वय करते हुए इन स्मार्ट टीवी का अधिकतम लाभ पात्र बच्चों को मिल रहा सुनिश्चित किया जा रहा है।

Author picture

खबर

http://

Related Post