Bikaner Live

बीकानेर में होगा रंगतारी डांडिया महोत्सव, प्लेबैक सिंगर आदिति पॉल होंगी साथ, यहां मिलेगी टिकट



‌बीकानेर। नवरात्रि अब नजदीक है। नवरात्रि पर डांडिया उत्सव की तैयारियां ज़ोर पकड़ चुकी है। इसी कड़ी में जीतो के बीकानेर चेप्टर के महावीर रांका (अध्यक्ष) , विजय बाफना (मुख्य सचिव) यूथ विंग के मयंक सिपानी (अध्यक्ष) , प्रशांत नवलखा (मुख्य सचिव) लेडीज विंग के रेनू गुजरानी (अध्यक्ष) , नंदिनी छलानी (मुख्य सचिव) ने भी रंगतारी – नवरात्रि के रंग, जीतो के संग कि ऐलान कर दिया है। अमन डागा  ने बताया कि रंगतारी 13 अक्टूबर 2023 की शाम पार्क पैराडाइज में आयोजित होगा। उत्सव का विशेष आकर्षण इंडियन आइडल सुपर स्टार व प्ले बैक सिंगर अदिति पॉल व उनकी टीम रहेगी। अदिति पॉल रामलीला फ़िल्म के अंग लगा दे रे व विकी डोनर फ़िल्म के पानी दा जैसे प्रसिद्ध गानों का गायन कर चुकी है ।उत्सव की टिकट जारी कर दी गई है। अगर आप टिकट लेना चाहते हैं तो कोचर एन एक्स – केईएम रोड़, अमन कॉस्मेटिक्स -पंचशती सर्किल, मंगलम – रांगड़ी चौक, भूरा फैशन – बाबूजी प्लाजा व कुशल हार्डवेयर – गंगाशहर में से किसी भी नजदीकी सेंटर से टिकट ले सकते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!