Bikaner Live

जेठा भुट्टा पीर बाबा की मजार पर बीकानेर के गणमान्य लोगों के द्वारा सजदा, शांति और खुशहाली के लिए  मांगी गई अमन चैन की दुआएं…


 
बीकानेर। रविवार को बीकानेर जिले के गजनेर पैलेस झील के पास में स्थित जेठा भुट्टा पीर बाबा का सालाना 141 वां उर्स भरा ओर मेले में दिनभर बीकानेर के गणमान्यजन ओर हजारों की तादाद में जायरीनों ने मजार पर सिर झुकाकर अमन चैन की दुआएं मांगी। उर्स को लेकर गजनेर में दिनभर रौनक बनी रही।
जेठा भुट्टा दरगाह खादिम मौलाना निजामुद्दीन कुरेशी  ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे से मजार पर पूर्व राज परिवार की ओर से मजार पर पहली सलमा सितारों से जड़ी चादर चढ़ाकर उर्स का आगाज हुआ। चादर गजनेर पैलेस के प्रबंधक मदन सिंह सिंह शेखावत व दरगाह खादिम कमेटी के चादर चढ़ाने के साथ उर्स की शुरूआत हुई। दरगाह कमेटी की ओर से मजार पर कुरानखानी शलातुस, सलाम फातिहाखानी अदा कर क्षेत्र मे अमन चैन बीकानेर में खुशहाली की दुआएं मांगी।
रविवार की देर शाम तक जायरीनों के चादर चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। इंत्र-पुष्प, अगरबत्ती से महकती दरगाह में जायरीनों ने मजार पर चादर सिरनी चढ़ाकर दुआएं मांगी। जायरीनों के लिए एचआरएच ग्रुप पैलेस होटल की तरफ से दरगाह के पास शर्बत, शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। वहीं गजनेर के सरपंच प्रतिनिधि  ओर उनकी टीम सहित टीम दिनभर जायरीनों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाया।इस अवसर पर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनाज मंडी व्यापारी रिद्धकरण सेठिया, नाल फन वर्ल्ड वाटर ओनर नेमीचंद गहलोत, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, भाजपा नेत्री  शांति देवी चौहान, मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के संभाग प्रभारी जयसिंह चौहान, बीकानेर भारतीय जनता मजदूर संघ अध्यक्ष बीकानेर  त्रिलोक सिंह चौहान,सीओ कोलायत अरविंद कड़वासरा, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद असलम रंगरेज सहित आदि मौजूद थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post