Bikaner Live

वाह ! बीकानेरी रसगुल्ला अब मालगाड़ी से पहुंचेगा पूर्वोत्तर भारत

*खबरों में बीकानेर*

बीकानेरी रसगुल्ला अब मालगाड़ी से पहुंचेगा पूर्वोत्तर भारत* 

  उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा प्रथम बार मालगाड़ी से बीकानेर से दीमापुर ( नागालैंड ) के लिए रसगुल्ले का लदान रविवार दिनांक 8.10.23 को बीकानेर के लालगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से किया गया।

 बीकानेर से विभिन्‍न 2 ब्रांड का कुल 60 टन रसगुल्ला रेलवे वैगन से 2538 किमी की दूरी तय कर सडक मार्ग की तुलना में काफी किफायती मालभाड़े के साथ पहुंचकर बीकानेर से रसगुल्ले के निर्गत व्यापार के नये आयाम स्थापित करेगा।

बीकानेर मंडल बीकानेर से पूर्वोत्तर , पूर्वी भारत एवं दक्षिण भारत के लिए लिए मालगाड़ी में रसगुल्ले , नमकीन- भुजिया, पापड , दालों एवं अन्य उत्पादों के किफायती परिवहन हेतु नियमित अन्तराल पर पिसमील लदान (एक- एक वैगन) की विशेष योजना पर काम कर रहा है। इससे बीकानेर के व्यापारियों को बहुत अधिक सहूलियत होगी तथा वह अपना माल देश के कोने-कोने पर पहुंचा सकेंगे।

✍ प्रकाश सामसुखा

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!