Bikaner Live

मस्ती के रंग अपनों के संग फिल्म संगीत कार्यक्रम में गूंजे फिल्मीं तराने

 
बीकानेर। बुधवार को संगीत प्रेमियों
की मित्र मंडली द्वारा जूनागढ़ के पिछे आनंद निकेतन भवन में मस्ती के रंग अपनों के संग फिल्म संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगीत मित्र मंडली के संयोजक और कार्यक्रम आयोजक एम. रफीक. कादरी ने बताया कि बीकानेर शहर के वरिष्ठ उधोगपति और समाजसेवी अनिल पाहूजा के जन्मदिवस के अवसर पर हमारे संगीत प्रेमियों की टीम के गायक कलाकार के द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके नजराने के तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के तेल चित्र पर सभी कलाकारों और अतिथियों के द्वारा पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के द्वारा पाहूजा को जन्म दिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की और समाज सेवा में और अच्छे सेवा के कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। अतिथियों में जय किशन गोम्बर, संजीव अरोड़ा, भरत झाम्ब, राकेश आहूजा, नरेश गुरेजा, रिद्धकरण सेठिया, रामनिवास मीणा, देवीसिंह बडगूजर, दिनेश सिंह भदौरिया, सुशील यादव, एनडी कादरी, ईश्वर दयाल मोदी, नेमीचंद गहलोत, अहमद हसन कादरी , सुमन मूंदड़ा, त्रिलोक सिंह चौहान, जयसिंह चौहान, विजय शंकर गहलोत सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पर गायक कलाकार एम रफीक कादरी, इकरामुद्दीन कोहरी, ललित शर्मा, नदीम हुसैन, सिराजुद्दीन खोखर, रामकिशोर यादव, विजय सिंह बिदावत सहित आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

समाजसेवियों की मित्र मंडली के द्वारा सदाबहार हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दी जायेगी।   

Author picture

खबर

http://

Related Post