Bikaner Live

बिग बी जन्मदिन दूध से किया महादेव का अभिषेक

बीकानेर।  बॉलीवुड के महानायक बिग बी अभिनेता अमिताभ बच्चन के 81 वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को यहां अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह की प्रेरणा से क्लब सदस्यों ने देवीकुण्ड सागर स्थित डूंगरेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम किया। क्लब के उपाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बजरंग व्यास व प्रवक्ता लक्ष्मण गहलोत ने मंदिर में पंडित विकास सेवग के आचार्यत्व में 11 किलो दूध से दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक किया। साथ ही मिष्ठान को अर्पण करते हुए भोग लगाया और वितरित किया। प्रवक्ता गहलोत ने बताया कि अमिताभ बच्चन के बेहतर स्वास्थ्य, देश निरोग रहे उसकी दुआ भी की गयी साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 31 वर्षों से अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के बैनर तले कार्यक्रम किए जाते हैं। क्लब अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह ने पंजाब से अमिताभ बच्चन के लिए दुआ की और कार्यक्रम को वीडियो कॉल के जरिए भी देखा। अशोक पंवार ने भी वीडियो कॉल में जुडक़र शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!