Bikaner Live

नवरात्रि में तेतरवाल परिवार की कुलदेवी श्री सूंठ माता मंदिर भगेगा,– भव्य जागरण सवामणि प्रसाद का आयोजन


नवरात्रि में तेतरवाल परिवार की कुलदेवी श्री सूंठ माता मंदिर भगेगा, नीमकाथाना सीकर में वार्षिक जागरण दिनांक 21 अक्टुबर 2023 व सवामणी प्रसाद 22 अक्टुबर 2023 को होगा आयोजन
श्री सूंठ माता सेवा समिति भगेगा नीमकाथाना सीकर एवं अखिल भारतीय तेतरवाल-जाट जागृति संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति नवरात्री में ग्राम भगेगा में तेतरवाल परिवार की कुलदेवी प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री सूंठ माता मंदिर में 21.10.2022 सप्तमी को भव्य जागरण प्रसिद्ध गायक कलाकार हीरालाल अवाना जी की पार्टी द्वारा भक्तीमय संध्या में रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दिनांक 22.10.2023 अष्ठमी को सवामणी प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 22.10.2023 अष्टमी को तेतरवाल परिवार की मातृशक्ति द्वारा द्वारा रेलवे स्टेशन भगेगा से माता जी मंदिर तक लगभग 1.5 किमी की भव्य कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा । इसी दौरान उधर मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में तेतरवाल परिवार के पांच जोड़ो द्वारा यज्ञ अनुष्ठान कर हवन में आहुती देकर परिवार व देश के कल्याण की कामना की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि श्री सूंठ माता पुरे देश में फैले जाट समुदाय के तेतरवाल (गौत्र) परिवार की कुल देवी है जहां पर तेतरवाल परिवार हर वर्ष धोक लगाने पहुंचते हैं। श्री सूंठ माता सेवा समिति के महेंद्र तेतरवाल ने बताया है कि ग्राम भगेगा में संपन्न वार्षिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों में फैले तेतरवाल परिवार के सदस्य प्रतिवर्ष कुलदेवी माॅ के दरबार में धोक लगाने पहुंचते हैं।
श्री सूंठ माता सेवा समिति भगेगा एवं अखिल भारतीय तेतरवाल-जाट जागृति संस्थान कुलदेवी माॅं के वार्षिक मेले का आयोजन करते है जिसमें समस्त तेतरवाल परिवार द्वारा बढ चढकर सहयोग किया जाता है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!