Bikaner Live

नवरात्र पर 60 कन्याओं का हुआ विशेष पूजन….

बीकानेर के पुष्करणा समाज की महिलाओं ने बुधवार को नवरात्र की चतुर्थी पर कन्या पूजन का आयोजन किया। इस दौरान 60 से ज्यादा नन्ही लड़कियों का पूजन किया और उन्हें कई सारे उपहार भी दिए।


पुष्करणा महिला मंडल की सचिव सेनुका हर्ष ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि की चतुर्थी पर मंडल कन्याओं का पूजन करता है और उनके देवी रूप की पूजा अर्चना की जाती है इस बार 60 कन्याओं का पूजन किया गया इसके साथ ही मंडल के स्थापना दिवस पर सभी कन्याओं को उपहार भी दिए गए पूजन के दौरान आरती की गई। मंडल अध्यक्ष शारदा व्यास ने बताया कि मंडल की ओर से हर बार ऐसे आयोजन होते हैं इसके अलावा कुछ करना शव पर भी गरीब परिवारों के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। मंडल कोषाध्यक्ष इंदु हर्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान मंडल सदस्यों की ओर से बालिकाओं को अनेक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में मंडल सदस्य मीनाक्षी हर्ष वरुण पुरोहित वीणा व्यास राजकुमारी व्यास सीमा पुरोहित यामिनी जोशी सुनीता व्यास, शोभा व्यास, गायत्री व्यास, अरुणा चूरा, नेहा जोशी, कृष्ण हर्ष आदि उपस्थित थे।
मंडल संस्थापक अर्चना थानवी ने अमेरिका से वर्चुअल उपस्थित रहकर कन्याओं को आशीर्वाद दिया और मंडल सदस्यों का आभार जताया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!