
भाजपा जस्सूसर मंडल में केंद्रीय विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत बीकानेर पधारे हरियाणा से विधायक असीम गोयल तथा पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष जी शर्मा के सानिध्य में संगठनात्मक बैठक में पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख कार्यशाला का आयोजन
आज बुधवार को भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के सानिध्य में केन्द्रीय प्रवास संगठनात्मक बैठक मंडल क्षेत्र के विंग्स प्रांगण में संपन्न हुई।
इस बैठक में केंद्रीय विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत बीकानेर प्रवास पर आए हरियाणा के अम्बाला से विधायक एवं बीकानेर संभाग प्रवासी प्रभारी असीम गोयल तथा पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा का मुख्य मार्गदर्शन मिला।

केंद्रीय प्रवासी कार्यक्रम में मंचस्थ सभी भाजपा नेताओं का पार्टी दुपट्टा एवं कमलगट्टे की माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अंबाला के विधायक श्री असीम गोयल ने उपस्थित जस्सुसर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने बताया कि जस्सुसर मंडल के सभी 22 बूथों पर कार्य समिति एवं पन्ना प्रमुख पूर्ण है।
वर्तमान में निर्वाचन शाखा से प्राप्त नई वोटर लिस्ट के हिसाब से नए नव मतदाता को भी पन्ना प्रमुख,पेज प्रमुख बनाने का कार्य सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों के माध्यम से चल रहा है।
इस मौके पर मंडल के प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने मंडल के बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों ,एवं बूथ शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारी को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर प्रत्येक बूथ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को आगे रखकर विधानसभा चुनाव जिताना है और बूथ जीता ,चुनाव जीता मंत्र के तहत कार्य करना है।
पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा ने कहा कि मंडल भारतीय जनता पार्टी की धुरी है और आमजन मतदाताओं से पन्ना प्रमुख,पेज प्रमुख को नियमित संवाद कर विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बहुमत से भाजपा पार्टी की सरकार बनाना है।
केंद्रीय प्रवासी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंबाला विधायक श्री असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु के रूप में आगे बढ़ रहा है । प्रत्येक क्षेत्र में केंद्रीय सरकार की योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचकर जरूरतमंदों को लाभान्वित कर रही है।।
आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजस्थान में निश्चित रूप से बहुमत से बनेगी जिसमें भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ताओं, मंडल ,शक्ति केंद्र एवं बूथ पेज प्रमुख, पन्ना प्रमुखों, की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।।
पन्ना जीता, चुनाव जीता इसी ध्येय मंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ से अग्रणी रहेगी । इसके लिए हम सभी भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लगकर राजस्थान में बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार निश्चित रूप से बनाएंगे।।
कार्यक्रम का संचालन बूथ शक्ति केंद्र प्रभारी पूनम बिश्नोई एवं धन्यवाद ज्ञापित वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गणेश सोनी ने दिया।
केंद्रीय प्रवासी कार्यक्रम में उपस्थित अंबाला विधायक असीम गोयल पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा , शक्ति केंद्र संयोजक सुधा आचार्य, शक्ति केंद्र प्रभारी पूनम चंद बिश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश सोनी, पश्चिम विस्तारक महेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री चौरूलाल सुथार, बलदेव स्वामी, भारत भूषण भाखर,खेतनाथ, मंडल उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, जुगल किशोर आचार्य, भवानी प्रजापत, इंदू वर्मा, बालू राम ओड, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी,
मंडल मंत्री अशोक सांखला, सुशील कच्छावा किशन मूलचंद सोनी, भींया राम जोशी, आशा नायक,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, वरिष्ठ जनसंघ नेता ब्रह्मानंद गहलोत, सत्यनारायण ओझा, केवल चंद ओझा,मीडिया प्रभारी रामचंद्र प्रजापत , कार्यालय प्रभारी दिनेश चांडक,बूथ अध्यक्ष महेश स्वामी, भंवर स्वामी ,शिवरतन ओझा, एडवोकेट पवन सारण,रामसा गहलोत,विमल चौहान, मनोज सांखला, आशा स्वामी, पूजा सुथार, बृजबाला , शारदा सुथार, सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा बीकानेर
9413883064
9057502004