Bikaner Live

महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियां आयोजित, ई-टूल्स से करवाया अवगत
soni


बीकानेर, 18 अक्तूबर। मतदाता जागरूकता के तहत जिले के महाविद्यालयों में बुधवार को भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान विधानसभा चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ, विद्यार्थियों और कार्मिकों ने अपने कॉलेज कैंपस में मतदाता जागरूकता वॉल स्थापित किए। निर्वाचन से जुड़े ई- टूल्स के बारे में जानकारी सांझा की। इनमें सी- विजिल, वोटर हेल्प लाईन, टोल फ्री नम्बर 1950, ई – सर्टिफिकेट को से जुड़ी जानकारी सांझा की गई। कॉलेज शिक्षा के चंद्रशेखर रंगा ने बताया कि बुधवार को महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, सहायक निदेशक कार्यालय कॉलेज शिक्षा बीकानेर, एमएलबी कॉलेज नोखा, राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर, राजकीय विधि महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज हदां, राजकीय कॉलेज कोलायत में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई।

Author picture

खबर

http://

Related Post

रसोई गैस महंगाई के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन,रसोई गैस पर सियासत गरमाई, आक्रोशित कांग्रेसजनों ने निकाली मोदी व सिलेंडर की अर्थी,पुतला फूंक व सड़क पर चूल्हा जलाकर किया विरोध

Read More »

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद,पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,पत्रकारों ने बजटीय घोषणाओं के लिए जताया आभार

Read More »
error: Content is protected !!