Bikaner Live

टीम महावीर रांका कार्यकर्ताओं की मांग बीकानेर विधानसभा पूर्व टिकट वितरण पर पुनर्विचार किया जाए

बीजेपी की दूसरी सूची जारी होने के बाद आज बीकानेर में राजनीतिक घटनाक्रम चला। जहाँ टिकट मिलने के बाद बीजेपी मुख्यालय कार्यालय में विधायक सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास मीडिया से रूबरू हुए तो वहीं महावीर रांका के कार्यालय के आगे कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान प्रेस वार्ता में टीम महावीर रांका ने कहा कि पूरब से टिकट घोषणा पर फिर से विचार पार्टी आलाकमान को करना चाहिए। हर स्थिति में कार्यकर्ता रांका के साथ है। यदि पार्टी कोई निर्णय नहीं करती है तो टीम सहमति से चुनाव लड़ने का निर्णय किया जाएगा। बता दें कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही महावीर रांका भी अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन भाजपा ने सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है इससे महावीर रांका की टीम कार्यकर्त्ता आज मीडिया से रूबरू हुए और कहा की पार्टी को एक बार पुनः विचार करना चाहिए। समर्थकों ने कहा कि अगर पार्टी पुनः विचार नहीं करती है तो हम रांका पर चुनाव लड़ने का दबाव बनायेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!