Bikaner Live

बिनानी चौक में एक मकान पर बिजली गिरी….

बीकानेर में आज सुबह से हल्की हल्की बरसात से मौसम खुशनुमा बना है लेकिन सुबह अचानक तेज धमाका होने से शहर में दहशत का माहौल हो गया। तेज धमाके को लेकर शहर में लोगो के बीच चर्चा जोर पकड़ने लगी ।अचानक तेज धमाका होने के बाद अलग-अलग अटकलें लगने लगी।
जानकारी जुटाई तो पता चला शहर के अंदरूनी क्षेत्र बिनानी चौक में एक मकान पर बिजली गिरी है आज सुबह तेज धमाके के साथ बिनानी चौक दुजारी गली निवासी अखेराज आचार्य के मकान पर बिजली गिरी बिजली गिरने से घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी फ्रीज,पानी की टंकी को नुकसान हुआ है साथ ही मकान की पट्टीया वह दीवारे भी क्षतिग्रस्त हुई है।इसके साथ पड़ोसी घर में भी हलका नुकसान हुआ है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!