Bikaner Live

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई सोमवार को



बीकानेर, 13 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा सोमवार को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्री गोदारा एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

श्री गोदारा ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गोदारा द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को विधानसभा वार लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस दौरान एनएफएसए के लाभार्थियों से संवाद किया जाता है। श्री गोदारा द्वारा अब तक नोखा और खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। श्री गोदारा के नेतृत्व में प्रदेश में चले गए गिव अप अभियान के तहत 82 लाख लोगों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया। जिसके बाद 83 लाख नए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!