Bikaner Live

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 4 नवंबर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। इन्हें मतदान से जुड़ी जानकारी दी गई।
स्वीप सदस्य सुधीर कुमार मिश्रा ने सी-विजिल, केवाईसी, सक्षम और वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता जागरूकता की अब तक गतिविधियों के बारे में बताया तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार के प्रयोग करने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें।
सागर गांव की प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने टोली बनाकर जागरूकता अभियान चलाने का विश्वास दिलाया।
लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक जिला यदुनंदन नारायण व्यास ने कहा कि गांव की प्रत्येक महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे और एक मिसाल प्रस्तुत करे। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली सजाई गई। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक दिनेश कुमार जैन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक मतदाता इसे समझे। इस दौरान महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन कपिल पुरोहित ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!